Books joks Indian joks all type news funny image stories social news. Health. Tips News blogs
Showing posts with label Small stories. Show all posts
Showing posts with label Small stories. Show all posts
Wednesday, 9 November 2022
डाकू का प्रायश्चित्त
उतंक मुनि विष्णु के परम भक्त थे। वह सौबीरनगर के एक मंदिर में रहकर भगवान की भक्ति, शास्त्राध्ययन तथा गृहस्थजनों को सदुपदेश देने में लगे रहते थे। राजा मुनि से बहुत प्रभावित था। उसने उस मंदिर को सोने का शिखर भेंट किया। उस क्षेत्र में डाकू कणिक का बहुत आतंक था। एक दिन वह अपने गिरोह के साथ मंदिर के पास से निकला, तो सूर्य की किरणों से चमचमाते स्वर्ण शिखर को देखकर रुक गया। उसने सोचा, जब मंदिर का शिखर सोने का बना है, तो यहां रहने वाले पुजारी के पास भी अवश्य धन होगा। उसने उसी रात मंदिर पर धावा बोल दिया। तलवार लिए वह मंदिर में घुसा, तो देखा कि एक महात्मा भगवान के ध्यान में लीन है। उसने महात्मा से कहा, 'सोना हमारे हवाले करो, अन्यथा काट डालूंगा। मुनि निर्भीक थे। वह ध्यान लगाए बैठे रहे। कणिक ने उन्हें धक्का दिया, लेकिन उसने देखा कि मुनि की आंखों से तेज बरस रहा है। उसके हाथ से तलवार बरबस ही छूटकर गिर गई। वह मुनि के सामने हाथ बांधकर खड़ा हो गया। मुनि उतंक ने मुस्कराते हुए कहा, 'किसी को सताकर प्राप्त किए गए धन से भला कभी नहीं होता। पश्चात्ताप से भरे कणिक ने सिर पटक-पटककर वहीं अपनी जान दे दी। मुनि ने उसके शव पर चरणामृत छिड़क दिया। कणिक को मुक्ति मिल गई। ( अमर उजाला आर्काइव से)
Subscribe to:
Posts (Atom)
Privacy Policy
Privacy Policy ============== Last updated: November 18, 2022 This Privacy Policy describes Our policies and procedures on the collectio...
-
प्रत्येक लाइन गहराई से पढ़े- ✅ गरीब दूर तक चलता है..... खाना खाने के लिए......। ✅ अमीर मीलों चलता है..... खाना पचाने के लिए......। ✅ किसी ...
-
रायपुर की भयानक घटना, जिसे सुन कर इंसान की रूह काँप जाती है । मगर उन जालिमों के हाथ ना काँपें सुबह 7:00 बजे दिनांक : 16 जून २०१५ रायपु...
