Wednesday, 9 November 2022

बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने निभाई 76 गेंद में 105 रन की साझेदारी, दोनों ने लगाए अर्धशतक

पाकिस्तान तीसरी बार टी-20 विश्वकप के फाइनल में, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने निभाई 76 गेंद में 105 रन की साझेदारी, दोनों ने लगाए अर्धशतक सिडनी। पाकिस्तान ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में तीसरी बार प्रवेश कर लिया है। कप्तान बाबर आजम (53) और मैन ऑफ द मैच मोहम्मद रिजवान (57) की ओर से निभाई गई 76 गेंद में 105 रन की साझेदारी की बदौलत पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 5 गेंद शेष रहते 7 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई, जहां उसकी भिड़ंत भारत और इंग्लैंड के बीच बृहस्पतिवार को होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगी। पाकिस्तान 13 साल बाद टी-20 विश्वकप के फाइनल में पहुंचा है। अंतिम बार 2009 में उसने फाइनल में जगह बनाई थी, जहां वह विजेत बना था। शाहीन आफरीदी (2/24) की अगुवाई में पाकिस्तानी गेंदबाज की शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड चार विकेट पर सिर्फ 152 रन बना पाया, जिसे पाकिस्तान ने 19.2 ओवर में हासिल कर लिया।

No comments:

Post a Comment

Privacy Policy

Privacy Policy ============== Last updated: November 18, 2022 This Privacy Policy describes Our policies and procedures on the collectio...